अवैध गैस भंडारण और रिफिल:सात सिलेंडर जप्त

इंदौर: अवैध गैस भंडारण और रिफिल पर खाद्य विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई कर सात सिलेंडर जब्त किए हैं. जिले में गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में चंदन नगर निवासी मोहम्मद हुसैन के मकान में गैस भंडारण और रिफिल की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं.

खाद्य विभाग द्वारा तीन दिन लगातार रेकी कर कार्रवाई की गई तथा सात सिलेंडर जब्त किये गये. इसमें 3 भरे एचपी कंपनी के कमर्शियल गैस सिलेंडर एवं बीपीसीएल कंपनी का एक भरा सिलेंडर, एक आंशिक भरा एवं 2 खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए। एक तौल कांटा भी बरामद हुआ है. हुसैन के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है

Next Post

बारिश में निर्माण स्थलों पर बेरिकेटिंग करो

Thu Jun 12 , 2025
इंदौर: शहर में फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्यों को लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में महापौर ने सभी निर्माण एजेंसियों को बारिश में निर्माण स्थलों पर बेरिकेटिंग करने और सर्विस रोड का निर्माण करने के निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों से समय पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य […]

You May Like