गृहकलह में बुझीं दो जिंदगियां, पत्नियों से विवाद के बाद दो युवकों ने लगाई फांसी

इंदौर. पारिवारिक विवाद के चलते दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों ही मामलों में घटना से पहले पत्नियों से विवाद की बात सामने आई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

पहली घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र के चंद्रभागा इलाके की है, जहां 32 वर्षीय पीयूष पिता पप्पू ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह तनाव में आ गया और आत्मघाती कदम उठा लिया. दूसरा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर का है. यहां 36 वर्षीय विजय पिता रमेश ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले उसका भी पत्नी से विवाद हुआ था. दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा परिजनों के बयान और जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

अडानी एनर्जी करेगी स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी इंटेलीस्मार्ट का अधिग्रहण

Tue Jun 9 , 2026
अहमदाबाद, 09 जून (वार्ता) देश की अग्रणी निजी ट्रांसमिशन कंपनी और ऊर्जा समाधान प्रदाता अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने इंटेलीस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की शत-प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इंटेलीस्मार्ट स्मार्ट मीटर बनाती है और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) तथा एनर्जी […]

You May Like