न्यायालय परिसर में हथियार लेकर घूम रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने 17 जून 2026 को न्यायालय परिसर में अवैध हथियार लेकर खड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों के कब्जे से 1 देशी पिस्टल, 2 कारतूस और 3ज बटनदार चाकू बरामद हुए हैं.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया व सीएसपी एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर में कुछ लड़के अवैध हथियार लिए खड़े हैं.मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम रवाना की गई.पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 3 बटनदार चाकू, 1 देशी पिस्टल मय 02 कारतूस के जप्त किए गए. आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 588/26 धारा 25, 25(1-बी)(बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया. टीआई कोतवाली मनीष कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में सुमित रैकवार बिलवारी मोहल्ला,शैलेन्द्र रैकवार लोको, रोहन विश्वकर्मा कचौरा और अपचारी बालक भी शामिल हैं

सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ,उनि. नीतेश जैन , प्र.आर. अजीत , प्र.आर. हेमंत अवस्थी , प्रआर कलीम खान, आर. मनोज पाण्डेय , आर. भूपेन्द्र पाण्डेय , आर. कृष्णकांत व्यास, आर. योगेन्द्र राजपूत ,आर.बृजेन्द्र अहिरवार का योगदान रहा।

Next Post

सीएमओ पर हमले के दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thu Jun 18 , 2026
दमोह। 19 मई को नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र लोधी पिता जवाहर लोधी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में दर्ज मामले के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 489/2026 धारा 296(बी), 351(5), 132 बीएनएस, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससीएसटी एक्ट, इजाफा धारा 119(1) […]

You May Like