20 साल से नहीं बनी डांग वाले बाबा रोड, बारिश में घरों में घुसता है पानी

ग्वालियर। कंपू क्षेत्र स्थित डांग वाले बाबा रोड, बौद्ध नगर, गुड़ा में पिछले 15-20 साल से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। हर साल बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, सड़क पर पानी बहता है और मकानों में घुस जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न तो पार्षद उनकी समस्या सुन रहे हैं और न ही प्रशासन के अन्य जिम्मेदार अधिकारी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांवों में भी उनसे बेहतर सड़कें हैं, जबकि यहां सड़क जैसा कुछ भी नहीं बचा है। समस्या के लंबे समय से हल न होने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Next Post

पीड़ितों से मिले दिग्विजय, सागर SP को हटाने और EOW से जांच की मांग

Sun Sep 13 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर पुलिस अधीक्षक को हटा कर ईओडब्ल्यू से जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से की है। श्री सिंह आज सागर जिले के बण्डा शाहगढ क्षेत्र मे जहरीली-अवैध शराब के सेवन से प्रभावित परिवारो से मिलने के बाद सागर […]

You May Like