पेड़ काटने चढ़ा युवक गिरा, मौत

अनूपपुर। कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सकोला बीट के जंगल में शुक्रवार की दोपहर सरई के पेड़ में चढ़कर लकड़ी काट रहे युवक गुड्डू बसोर 25वर्ष निवासी पतेराटोला की गिरने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक 30 फीट ऊंचाई पर पेड़ में चढ़कर लकड़ी काट रहा था।

जंगल में युवक की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वन विभाग की निष्क्रियता एवं साठगांठ से आए दिन जंगलों में लकड़ी कटाई का अवैध कार्य खुलेआम किया जाता है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का निरीक्षण एवं पीएम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि गुड्डू बसोर पिता पूरन सुबह घर से साइकिल में लकड़ी काटने के लिए निकला था। दोपहर 1बजे जमुना कॉलोनी वर्कशॉप के पीछे सरई के जंगलों में लगभग 30 फीट उपर पेड़ में चढकर काटने के दौरान अचानक गिर गया। जन चर्चा है कि मृतक को मिर्गी के भी बीमारी थी जिससे भी गिरने की संभावना बताई जा रही है। घटना को लेकर जहां स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Next Post

आधी रात घर में घुसे चोर, आहट मिलने पर भागे, सीसीटीवी में हुए कैद

Fri Apr 17 , 2026
रीवा। रीवा शहर से सटे एक गांव में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की है. यहां चोरी की इरादे से पहुंचे चोरों को उस वक्त उल्टे पांव भागना पड़ा, जब चोरों की आहट सुन पीडि़त परिवार नींद से जाग उठा, ऐसे में चोर […]

You May Like