हर घर तिरंगा अभियान: 13 अगस्त को श्योपुर में निकलेगी तिरंगा रैली

श्योपुर, हर घर तिरंगा अभियान-2026 के प्रभावी संचालन के लिए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं, नगरीय क्षेत्रों में तिरंगा वाहन, विभिन्न शासकीय कार्यालयों और विद्यालयों में सेल्फी प्वाइंट तथा महाविद्यालयों में “हमारा तिरंगा, हमारी शान” कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 अगस्त को तिरंगा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जबकि 12 अगस्त को महिलाओं की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 अगस्त की सुबह 8 बजे नगरपालिका भवन से शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी, वहीं तहसील स्तर पर भी इसी प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।

Next Post

शिवसेना विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई , सिब्बल ने शिंदे गुट को असली शिवसेना मानने पर उठाया सवाल

Thu Jul 30 , 2026
नयी दिल्ली/मुंबई, 30 जुलाई (वार्ता) उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच लंबे समय से चल रहे चुनाव चिह्न विवाद पर गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। यह मामला उद्धव नीत पार्टी के छह बागी सांसदों के हालिया दलबदल की वैधता भी तय […]

You May Like