सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, लैपटॉप, चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए. घटना का पता घर लौटने पर चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.अरिहंत रेसिडेंसी, भाटखेड़ी में रहने वाले 29 वर्षीय सूरज नरवरिया के घर में कोई अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर घूस गए.

बदमाश घर से एचपी कंपनी के दो लैपटॉप, चांदी की एक जोड़ी बिछिया, चांदी के सिक्के, धातु की मूर्तियां, नकदी और ब्राउन रंग का पिट्ठू बैग चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई गई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके.

Next Post

सरकारी भवनों में लगेंगे सौर ऊर्जा प्लांट, शिक्षा की गुणवत्ता के लिए बनेगा बेसलाइन सर्वे

Tue Jun 30 , 2026
रीवा: कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्य सचिव की मासिक समीक्षा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर ध्यान दें. विभागीय बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें. शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं और कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत […]

You May Like