रुपया लगातार नौवें दिन मजबूत

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले लगातार नौवें दिन मजबूत हुआ।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 19 पैसे चढ़कर 95.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 07 जुलाई (94.96 रुपये प्रति डॉलर) के बाद का इसका निचला स्तर है।

भारतीय मुद्रा नौ दिन में 164 पैसे मजबूत हो चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह नौ पैसे की बढ़त में 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज 38 पैसे की मजबूती के साथ 94.90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरू में ही 94.89 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया। हालांकि बाद में यह नीचे 95.25 रुपये प्रति डॉलर तक उतरा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में आज 104.39 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.2 प्रतिशत गिर गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा भी आज 0.7 प्रतिशत गिरकर 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। इन सभी कारकों ने रुपये को समर्थन प्रदान किया।

 

 

Next Post

पेट्रोलियम, रसायन, पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों ने 3.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग (डीसीपीसी) ने पिछले 10 माह में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के लिए नीतिगत सुधार, अवसंरचना विकास, क्षमता निर्माण, कौशल विकास, गुणवत्ता संवर्धन और निवेश प्रोत्साहन संबंधी पहलें की हैं। इन पहलों ने घरेलू विनिर्माण, नवाचार, […]

You May Like