ट्रम्प ने कई राज्यों में 400 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का दिया आदेश

शिकागो, 06 अक्टूबर (वार्ता/ स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपराध कम करने की नीति के तहत इलिनॉय, ओरेगन और अन्य अमेरिकी राज्यों में 400 टेक्सास नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने यह जानकारी दी।

श्री प्रित्जकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज शाम, राष्ट्रपति ट्रम्प टेक्सास नेशनल गार्ड के 400 सदस्यों को इलिनॉय, ओरेगन और अमेरिका के अन्य स्थानों पर तैनाती का आदेश दे रहे हैं।”

उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय के लिए किसी ने भी उनसे समन्वय नहीं किया था। गवर्नर ने इस तैनाती को एक हस्तक्षेप बताया और टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट से इस निर्णय के लिए किसी भी तरह के समर्थन को तुरंत वापस लेने का आह्वान किया।श्री ट्रम्प ने इससे पहले शिकागो, इलिनॉय को उन शहरों में से एक बताया था, जहां वह अपराध कम करने के लिए नेशनल गार्ड तैनात करने की योजना बना रहे हैं। बाद में अमेरिकी सीमा से जुड़े बल वहां पहुंच गये।

 

 

Next Post

चोटिल जैनिक सिनर शंघाई मास्टर्स 2025 के तीसरे दौर से बाहर

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन जैनिक सिनर शंघाई मास्टर्स 2025 के तीसरे दौर के मैच में नीदरलैंड के टैलोन ग्रीक्सपूर के खिलाफ गंभीर ऐंठन के कारण चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। इटली के स्टार जैनिक सिनर कल शंघाई मास्टर्स 2025 में डचमैन टैलोन […]

You May Like