16 सौ किलो अमानक स्तर की मिठाई, गुलाब जामुन जब्त

इंदौर: आज शहर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 सौ किलो अमानक स्तर का गुलाब जामुन जब्त किया. उक्त मिठाई होली त्यौहार पर शहर में खपाने की तैयारी थी. इसके साथ ही खाद्य विभाग ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी कार्रवाई कर जांच के लिए खाद्य प्रदार्थों के सेंपल लिए.

जिला प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस तारतम्य में खाद्य विभाग ने आज पालदा इलाके में सदगुरु फूड प्रॉडक्ट के कारखाने पर छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान मौके पर 8 सौ और 1.5 किलो वजन पैक में अमानक स्तर और गंदगी के बीच रखी 16 सौ किलो मिठाई गुलाब जामुन जब्त किए.

मिठाई बनाने वाले सद्गुरु फूड के पास खड़ी प्रदार्थ बनाने का लाइसेंस भी नहीं मिला. मौके पर गंदगी पसरी हुई पाई गई, जिससे मानव स्वास्थ को नुकसान होना नजर आ रहा था.खाद्य विभाग ने उक्त संस्थान के कारखाने को सील कर दिया. गुलाब जामुन के सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजने के कारवाई की है.

पनीर आटे के लिए सैंपल
इसके अलावा खाद्य विभाग ने रणजीत हनुमान रोड पर राजकमल भोजनालय से पनीर और आटे और पिपलिया राव में जय नमकीन से नमकीन का एक सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मां ताप्ती जल प्रवाह क्षेत्र से हटेगा 21 लोगों का अतिक्रमण, तहसीलदार ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Sat Feb 21 , 2026
मुलताई। मां ताप्ती जल प्रवाह क्षेत्र से 21 लोगो का अतिक्रमण प्रशासन द्वारा 7 दिनों के बाद हटाया जाएगा। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिवस का समय दिया है,साथ ही अर्थदंड की राशि जमा करने के आदेश पारित किए है। मां ताप्ती भक्त दिनेश कालभोर […]

You May Like