पाकिस्तान और ईरान की जेलों में कैद करीब 10 हजार अफगान नागरिक रिहा होकर स्वदेश लौटे

काबुल 30 जुलाई (वार्ता) पिछले 12 महीनों में पाकिस्तान और ईरान की जेलों में कैद 9951 अफगानी नागरिक रिहा होकर अपने देश लौट आए हैं।

अफगानिस्तान के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय के योजना और नीति प्रमुख मौलवी महमूद-उल-हक़ अहदी ने बताया कि इसमें से 9541 नागरिक कानूनी दस्तावेजों के अभाव में पाकिस्तान तथा 410 नागरिक ईरान की जेलों में कैद थे।

अधिकारी ने बताया कि देश लौटने के बाद मंत्रालय ने सहायता संगठनों की मदद से उन्हें उनके प्रांतों में पहुंचा दिया गया।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अभी लगभग 10,000 से अधिक अफगानी नागरिक विदेशों में कैद हैं।
इनमें से अधिकांश पाकिस्तान और ईरान की जेलों में हैं।

Next Post

दक्षिणी म्यांमार में बाढ़ के कारण 2,800 से अधिक लोगों को निकाला गया

Wed Jul 30 , 2025
यांगून, 30 जुलाई (वार्ता) म्यांमार के कायिन प्रांत के म्यावड्डी कस्बे में बाढ़ में फंसे 771 घरों के कुल 2,851 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग (एमएफएसडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एमएफएसडी ने कहा कि भारी बारिश के कारण थाउंग्यिन नदी का […]

You May Like