सीहोर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 30, 32, 33, में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया. इस मौके पर इरशाद पहलवान, मज्जू पठान, इक़बाल पहलवान, आरिफ़ पहलवान, शफ़ीक बावा, ओसाफ पठान आदि उपस्थित थे. इस मौके पर महिलाओं और बच्चों को उपहार वितरण किए.भाजपा नेता मज्जू खां इरशाद पहलवान कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएंं शासन की जनहितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
