नेहरू शताब्दी अस्पताल में बेकाबू दबंगई, डॉक्टर से मारपीट के बाद बेटी को भी बनाया निशाना

सिंगरौली। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में शुरू हुआ विवाद अब अस्पताल की चारदीवारी से निकलकर फरियादी के घर तक पहुंच गया है। मामला न सिर्फ एक डॉक्टर के साथ ऑपरेशन थिएटर में मारपीट और धमकी का है, बल्कि अब आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर फरियादी की बेटी पर भी हमला करने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज मामले में सीसीटीव्ही कैमरों में घटना के कुछ अहम वीडियो फुटेज उपलब्ध होने की बात सामने आई है।

जयंत पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रवि शाह पिता स्व. ओमप्रकाश शाह उम्र 44 वर्ष निवासी जोधपुर राजस्थान वर्तमान में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 25 दिसंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह ऑपरेशन थिएटर में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान नितिन चौरसिया और उनकी पत्नी डॉ. मोलिना चौरसिया जबरन ऑपरेशन थिएटर में घुस आए और कथित तौर पर तीन दिन का पेमेंट कटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर ओटी स्टाफ दिनेश शर्मा, भुवनेश, डॉ. महेश और ओटी असिस्टेंट कृष्णा कुमार ने बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से फरियादी के सिर, बाएं कंधे और पीठ में चोट आई हैं। इतना ही नहीं, फरियादी का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान की गतिविधियां घर और आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हुई हैं, जिनके कुछ एनएस वीडियो पुलिस के पास उपलब्ध बताए जा रहे हैं। यह तथ्य मामले को और गंभीर बना देता है। पूरा प्रकरण अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

चने की भाजी खाने से एक की मौत

Sat Dec 27 , 2025
रीवा। रीवा के गढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत गढ़ में चने की भाजी खाने से उपचार के दौरान एक की मौत हो गई. तीन लोगो की भोजन के बाद हालत बिगड़ी थी जहा उपचार के दौरान एक की मौत हो गई. दरअसल खेत में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव किया गया […]

You May Like