
सीधी। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेण्डरी स्कूलए पडऱा में शनिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि संस्था के संचालक नीरज शर्मा, विशिष्ट अतिथि आर.बी.सिंह सचिव जिला वॉलीबॉल संघ सीधी, कमला कॉलेज प्राचार्य डाूूॅॅ.रोहित सिंह, गणेश स्कूल की एचएम माएमा सिमन्स, किड्स गणेश इंचार्ज कोमल बाधवानी एवं अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य डॉ.महेन्द्र कुमार तिवारी ने की।
मशाल लेकर विभिन्न हाउस कैप्टनों ने पूरे मैदान की परिक्रमा की। इस दौरान विद्यालय के 4 हाउसों द्वारा बैण्ड बाजा के साथ मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया, जो काफी सराहनीय रहा। समारोह का आगाज छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व खेल प्रशिक्षकों ने मुख्य अतिथियों का बैच अलंकरण से स्वागत किया। मुख्य अतिथि नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग है। खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टॉनिक है। उन्होंने प्रतिभागियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि आर.बी.सिंह ने खेल में सहयोग, जुझारूपन और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ.महेंद्र कुमार तिवारी ने उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ईमानदारी पूर्वक खेल भावना से खेल कर अपना लक्ष्य को पा सकता है। इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनमें टीम भावना विकसित करना और उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारना है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अन्वेषा डे ने किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल एवं जज रेफरी के रूप में उमेश सिंह, विनोद शर्मा, ध्रुव नारायण, मो.मामून अंसारी, अरविन्द सिंह, दिवाकर सिंह, रोशन जायसवाल, अंकित सिंह एवं प्रवीण त्रिपाठी रहे। विद्यालय खेल प्रशिक्षकों में तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, विश्वास पाण्डेय, माखनलाल मिश्र, प्रियंका सिंह, अंकुर मिश्र और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
००
इन खेलों का हुआ आयोजन
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, शॉटपुट एवं बैडमिंटन जैसे खेल शामिल रहे। छोटे बच्चों के लिए भी विशेष खेलों का आयोजन किया गया है ताकि सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता में नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।