
जावरा। ढोढर चौकी पुलिस ने 15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ 2 लोगो को पकड़ा। चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना अनुसारी रविवार रात दो व्यक्ति पल्सर गाड़ी पर जावरा तरफ एमडी ड्रग्स लेकर जाने वाले हैं जिस पर उन्होंने एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया और फोरलेन पर बरखेड़ी फंटा के यहां पर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताई गई पल्सर गाड़ी को रोका और उस पर सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अफरोज खां पिता अहमद खां मेवाती उम्र 35 वर्ष निवासी मेवाती पुरा जावरा व निलेश सिंह पिता दूले सिंह दरोगा उम्र 30 साल निवासी रिछा पडुनी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ बताया तलाशी लेने पर उनके पास से 150 ग्राम एम डी ड्रग्स मिली जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपियों के खिलाफ 8/22 एनडीपीसी एक्ट में प्रकरण दर्ज आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड प्राप्त किया पुलिस आरोपियों से उक्त ड्रग्स कहा से लाए थे इस बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस कि इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय ,आरक्षक जितेंद्र व्यास ,आरक्षक मुकेश, आरक्षक नरेंद्र जगावत, आरक्षक कृष्णपालसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
