
मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फज़ल अभिनीत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘सांसों की माला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज कर दिया गया है।एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की इस फिल्म के लिरिकल वीडियो में मिर्जापुर की भौकाल भरी दुनिया के बीच प्यार का रंग देखने को मिलता है। वीडियो में फिल्म की चर्चित जोड़ियों की केमिस्ट्री को गीत के जरिए पेश किया गया है।
‘सांसों की माला’ को मधुर शर्मा ने आवाज दी है। वैभव पानी ने इसे संगीतबद्ध और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके बोल नुसरत फतेह अली खान के हैं।
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
