सीहोर, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले क़े इच्छावर थाना क्षेत्र के भबरा गांव के एक कुएं मे एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक कुछ समय पहले से घर से लापता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बृजलाल कोरकू (19) निवासी हरसपुर इछावर 14 मई से लापता था। उसका शव कल बोरे में बंद पेट पर पत्थर बंधा था, भंवरा ग्राम के कुएं से बरामद किया गया। पुलिस बड़ी मुश्किल से लाश कुआं से बाहर निकल पायी। युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। हत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
गले में जेली अटकने से मासूम बच्चे की गयी जान
Fri May 23 , 2025
सीहोर, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जहांगीरपुरा गांव में आज एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को परिजनों ने लाड़ प्यार में जेली खिला दी, जो उसके गले में अटक गयी और उसकी मृत्यु हो गयी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गले में जेली अटकने के बाद डेढ़ वर्षीय […]

You May Like
-
10 months ago
गोपालगंज पोस्ट ऑफिस मे चोरी का प्रयास।
