बिल्डर को पीटा, धमकाया, सोने की चैन गुमी

जबलपुर:संजीवनीनगर थाना अंतर्गत रूद्राक्ष पार्क के पीछे ब्रजधाम में बदमाश ने बिल्डर के साथ मारपीट करते हुए उसे धमकाया। इस दौरान उसकी सोने की चैन गिर गई जो नहीं मिली।पुलिस के मुताबिक रविवार को अरूनाथ दुबे 35 वर्ष निवासी रानी दुर्गावती स्कूल के सामने गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने रूद्राक्ष पार्क के पीछे ब्रजधाम में 11500 वर्ग फुट जमीन विवेक त्रिपाठी से खरीदी थी.

जिस जमीन के डेब्लपमेंट के कार्य के लिये रोड डालने के लिये जेसीबी से काम करा रहे थे उसके साथ आकर्ष श्रीवास्तव, अंकुर पाठक, हर्ष वर्घन शर्मा के साथ काम कर रहे थे दोपहर लगभग 2 बजे पियूष रजक आकर काम बंद करो यह मेरी जमीन है, अगर यहां काम करना है तो 200 रूपये फुट मुझे देना पड़ेगा एवं गाली गलोज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर उसे धक्का दे दिया जिससे वह गिर गया तो पियूष रजक हाथ मुक्कों से मारपीट किया जिससे उसके कंधे कलाई में चेाट आई धक्का मुक्की के दौरान उसकी सोने की चैन वहीं पर गिर गई जो तलाशने पर नहीं मिली।

Next Post

युवक ने खाया जहर, मौत

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पुरवा निवासी एक युवक की जहर का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि रवि केवट 28 वर्ष निवासी गढ़ा पुरवा द्वारा रात्रि लगभग 9-30 बजे अज्ञात जहर का सेवन करने से उपचार के लिए पत्नी […]

You May Like