गले में जेली अटकने से मासूम बच्चे की गयी जान

सीहोर, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जहांगीरपुरा गांव में आज एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को परिजनों ने लाड़ प्यार में जेली खिला दी, जो उसके गले में अटक गयी और उसकी मृत्यु हो गयी।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार गले में जेली अटकने के बाद डेढ़ वर्षीय आयुष लोधी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल, जहांगीरपुरा गांव क़े करण सिंह लोधी अपने डेढ़ साल के बच्चे आयुष लोधी से बड़ा लाड़ और स्नेह करते थे। आयुष परिवार के सभी लोगों का लाड़ला था। बताया जाता है कि परिजनों ने लाड़-लाड़ में उसे जेली (मीठी गोली) खिला दी। जेली खिलाने के बाद से बच्चा रोने के साथ तड़पने लगा। बच्चे को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। परिजन मासूम को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक परिवार के लाड़ले डेढ़ वर्षीय आयुष की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मासूम को लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों का कहना है कि कोशिश करें कि छोटे बच्चों को ऐसी कोई भी चीज न खाने दें जो उनके गले में फंस सकती है। बच्चों के गले में कोई चीज फंस जाए तो सबसे पहले उसे उल्टा कर दें और पीठ पर तेजी से थपथपाएं। ऐसा करने से हो सकता है कि गले में फंसी चीज अपने आप ही बाहर आ जाए। इसके बाद बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाएं और एंडोस्कोप से उस चीज को निकलवाने का प्रयास करें, ताकि जान बचाई जा सके।

Next Post

सिंघार की मुख्यमंत्री को पत्र लिख मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग

Fri May 23 , 2025
भोपाल, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर सरकार से ग्रीष्म कालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा है कि किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग खेती में बहुत उत्साह दिखाया […]

You May Like