जबलपुर:जिले में वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 सितंबर तक जिले के बकायादारों से आर.आर.सी. प्रकरणों में निहित राजस्व की वसूली के लिए 12 बकायादारों के बैंक खाते सीज किए हैं। इन खातों में कुल लगभग 70 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूलने की सम्भावना है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ बकायादारों के पूर्व से बंद किए गए खातों से संबंधित बैंक द्वारा 3 डी.डी. शासन के पक्ष में प्रदाय की गई, जिनमें लगभग 7 लाख रुपये का राजस्व है।
सितंबर में अब तक हुई इतनी वसूली
जानकारी के अनुसार सितंबर में जबलपुर जिले अंतर्गत आर.आर.सी. बकायादारों से लगभग 74.40 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया जा चुका है। आगामी समय में आर.आर.सी. बकायादारों से राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। यह कार्रवाई जिले में राजस्व वसूली को सुनिश्चित करने और सरकारी राजस्व को बढ़ाने के लिए की जा रही है।
Next Post
रक्तदान में जबलपुर प्रदेश में अव्वल
Sat Sep 20 , 2025
सर्वाधिक 2 हजार 388 यूनिट रक्त का संग्रह जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के पहले दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गये रक्तदान शिविरों में से जबलपुर जिले में सर्वाधिक 2 हजार 388 […]

You May Like
-
4 months ago
उम्मीद जगाते सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले
-
2 months ago
ट्रैफिक SI काटते रहे चालान, चोर ले उड़ा उनकी ही बाइक