रक्‍तदान में जबलपुर प्रदेश में अव्‍वल

सर्वाधिक 2 हजार 388 यूनिट रक्‍त का संग्रह

जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिन 17 सितम्‍बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के पहले दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्‍वस्‍थ नारी-सशक्‍त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गये रक्‍तदान शिविरों में से जबलपुर जिले में सर्वाधिक 2 हजार 388 यूनिट रक्‍त का संग्रह हुआ है। जबलपुर जिले की यह उपलब्धि इस मायने में भी खास है कि यहां हुआ रक्‍तदान प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर रहे बड़वानी जिले से दोगुना से भी अधिक है।

प्रधानमंत्री के जन्‍म दिवस पर जबलपुर शहर में छह और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सात स्‍थानों पर रक्‍तदान शिविर लगाये गये थे। इस अभियान के तहत 17 सितम्‍बर को पूरे प्रदेश में रक्‍तदाताओं ने 15 हजार 220 यूनिट का रक्‍तदान किया था। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार रक्‍तदान में 2 हजार 388 यूनिट रक्‍त संग्रह के साथ जबलपुर जिला प्रदेशभर में अव्‍वल रहा है। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में सर्वाधिक रक्‍त संग्रह करने में मिली इस उपलब्धि के लिए जबलपुर जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी है तथा उनसे मिले सहयोग के लिए आभार माना है।

Next Post

त्यौहार में बंद होना चाहिए ट्रकों की एंट्री

Sat Sep 20 , 2025
जबलपुर: आगामी त्योहार नवरात्र और दशहरा को मद्देनजर रखते हुए शहर के अंदर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगनी चाहिए। जिसके चलते रात के समय नवरात्र में भ्रमण करने वाले लोग बिना किसी भय और बड़े वाहनों की धमाचौकड़ी से बचकर त्यौहार में देवी प्रतिमाओं के दर्शन कर सकें। […]

You May Like