घूरा के पास फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, चार पहिया वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

छतरपुर। नगर के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरा के पास फोरलेन सड़क पर बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घूरा निवासी रमेश शिवहरे के रूप में हुई है।

दरअसल रमेश शिवहरे बमीठा से सब्जी लेकर पैदल अपने गांव घूरा लौट रहे थे। इसी दौरान आजगांव के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि रमेश सड़क पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल बमीठा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रमेश शिवहरे को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

Next Post

छतरपुर पुलिस परेड ग्राउंड में क्रिकेट का रोमांच, सीएसपी टीम ने जीता खिताब

Sun Feb 1 , 2026
छतरपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों और पुलिसकर्मियों के बीच खासा उत्साह भर दिया। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न पुलिस अनुभागों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार नजारा देखने को मिला। टूर्नामेंट का फाइनल […]

You May Like