ग्वालियर: ग्वालियर में तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन ग्रामीण हाट बाजार में किया जा रहा है। मेले में जिले भर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्रामीण हाट बाजार पहुँचे और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा की।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्रामीण हाट बाजार में स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का शहरवासी उपयोग करें, इसके लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुमार सत्यम ने बताया कि जिले की महिलाओं द्वारा आजीविका फ्रेश मेले में अपने उत्पादों का न केवल स्टॉल लगाया है बल्कि उनका विक्रय भी किया जा रहा है
