मुरैना:अंबाह क्षेत्र के खजूरी गांव के संजय नगर में कुछ असमाजिक तत्वों ने गांव में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया। यह बात जब स्थानीय कांग्रेसी विधायक देवेन्द्र सखवार को लोगों ने बताई तो उन्होंने पुलिस की सूचना दी।
लोगों ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने मूर्ति को नीचे गिरा दिया, जिससे वह साइड से क्षतिग्रस्त हो गई। जब गांव वालों को पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना विधायक के जरिए पुलिस को दी। अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि रात में मूर्ति किसी ने नीचे गिरा दी है। मैं मामले की जांच कर रहा हूं। कौन लोग हो सकते हैं, इसकी जानकारी गांव वालों से ली जा रही है।
