पुलिस की तत्परता से फंदे पर लटकी महिला की बची जान

ग्वालियर. पुलिस ने फांसी पर लटकी एक महिला की जान बचा ली। बहोड़ापुर इलाके के सदाशिवनगर में सुबह एक युवती ने पारिवारिक झगड़े के बाद स्वयं को कमरे में बन्द कर लिया और फांसी पर लटकने की तैयारी करने लगी। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

इस घटना की खतर मिलते ही महज 2 मिनट के अंदर फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल और बहोड़ापुर टीआई आलोक परिहार अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जब पुलिस ने दरवाजा खोला। तब युवती गले में फंदा डाल चुकी थी। पुलिस ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से युवती की जान तो बच गयी। लेकिन उसकी हालत गंभीर और बेहोश है।

युवती को फांसी का फंदा बनाते देख थाना प्रभारी आलोक परिहार ने परिजनों और पुलिस जवानों की मदद से तुरंत दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने युवती के पैर पकड़कर उसे संभाला, वहीं अन्य जवानों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक युवती बेहोश हो चुकी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगे उपचार के लिए 1000 बिस्तर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

युवती फिलहाल बेहोश है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसके होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था।

डॉक्टरों के अनुसार समय रहते युवती को फंदे से उतार लिया गया, इसी वजह से उसकी जान बच सकी। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उसे झटका लग जाता तो गर्दन की हड्डी टूट सकती थी और उसे बचाना मुश्किल हो जाता। फिलहाल युवती बेहोश है, लेकिन अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था। समय रहते पुलिस और परिजनों की मदद से उसे बचा लिया गया।

Next Post

भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

Sun Feb 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (वार्ता) भारत और ब्राजील ने डाक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिये एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। यह एमओयू डाक सेवाओं, डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। केंद्रीय […]

You May Like