जबलपुर: घमापुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पूरा इलाका बमबाजी की घटनाओं से दहल रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही वारदातों की कड़ी में अब दो और घरों को निशाना बना बमबाजी की गई है।
पुलिस ने दो अलग-अलग पीड़ितों की शिकायत पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।विदित हो कि घमापुर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके पहले भी क्षेत्र में तीन बार बमबाजी की सनसनीखेज घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें दो लोग घायल भी हुए थे। इन सभी मामलों को मिलाकर अब तक कुल पांच बार बमबाजी की वारदातें हो चुकी हैं।
