दमोह के हथना स्कूल में भृत्य, वाटर कूलर और साइकिल स्टैंड की कमी से परेशान छात्र-छात्राएं, सांसद-विधायक ने दिया आश्वासन

दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथना में भृत्य का पद रिक्त होने, वाटर कूलर और साइकिल स्टैंड (टीन शेड) न होने से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्राचार्य और युवा सरपंच गुड्डू परशुराम मिश्रा ने कई बार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को आवेदन देकर गुहार लगाई, लेकिन आज तक भृत्य की नियुक्ति नहीं हो सकी. भृत्य न होने से स्कूल में पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई प्रभावित हो रही है.गुरुवार को हथना स्कूल में आयोजित ‘विकसित भारत गारंटी’ जिला स्तरीय जन सम्मेलन लॉन्च कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद राहुल सिंह लोधी और विधायक जयंत मलैया पहुंचे थे, इस दौरान प्राचार्य मुकेश कुमार अहिरवार, शिक्षक गणेश प्रसाद असाटी, लेखन पटेल, उमाशंकर, अतुल तिवारी, रुपेश रजक, प्रमोद सहित समस्त स्टाफ और छात्राओं ने आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया.

*जनप्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन*

विधायक जयंत मलैया ने कहा कि स्कूल में वाटर कूलर की व्यवस्था वे स्वयं कराएंगे.वहीं सांसद राहुल सिंह लोधी ने सांसद निधि से साइकिल स्टैंड के लिए टीन शेड बनवाने का आश्वासन दिया है.भृत्य की नियुक्ति के लिए भी अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही.

Next Post

पथरिया के सांदीपनी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बच्चों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

Thu Jul 2 , 2026
पथरिया/दमोह। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह के मार्गदर्शन में 2 जुलाई 26 को शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक […]

You May Like