भोपाल। दीपावली पर घर रोशन तो बहुत हुए… लेकिन भोपाल में कुछ लोगों ने उन चेहरों पर खुशियां बिखेरीं, जिन्हें अपनों के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है।
भोपाल के आश्रय वृद्धाश्रम में दीपावली का त्योहार बुजुर्गों के साथ मनाया गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के युवा मोर्चा महामंत्री और समाजसेवी दीपेश राय ने वृद्धजनों से मुलाकात की, उन्हें दीपावली के उपहार दिए और उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और अपनों जैसा अपनापन देखने को मिला।
दीपेश राय का कहना है कि त्योहारों की खुशियां सिर्फ अपने परिवार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। समाज के उन लोगों तक भी पहुंचनी चाहिए, जो अकेलेपन में जीवन बिता रहे हैं।
उन्होंने लोगों से वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम पहुंचकर त्योहार मनाने की अपील की।
क्योंकि दीपावली सिर्फ घरों में दीये जलाने का नहीं… किसी के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी पर्व है।
