हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, पारा लुढ़का

सामान्य से 6 डिग्री गिरा तापमान

इंदौर: शहर में शाम को चली ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी. शहर का पारा रात को 9 बजे तक 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. यह सामान्य 22 डिग्री से गिरकर 16 डिग्री पर पहुंच गया. सुबह तक पारा 10 से 12 डिग्री रहने की संभावना है.

आज सुबह से ही मौसम में सूरज बादलों में लुकाछूपी कर रहा है. आज शहर में तेज धूप का अहसास नहीं हुआ. दिनभर बादल छाए रहे और शाम को 5 बजे अचानक चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी. मौसम में 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. दिन में पारा 23 डिग्री तक पहुंच गया था जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, वह शाम को 4 डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. रात 9 के समय तक ठंडी हवा की रफ्तार के कारण पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया.

हल्का कोहरा छाया रहेगा
हवा की यही रफ्तार रही तो रात का पारा लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है. मौसम में कल भी हल्की धूप निकलने की संभावना है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. हवा के रफ्तार कम नहीं हुई तो दिन का तापमान कोल्ड डे को छू सकता है. रात का तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है

Next Post

संभागायुक्त और आईजी ने केबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Fri Jan 17 , 2025
महेश्वर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया अधिकारियों के साथ चर्चा भी की इंदौर: लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर खरगोन जिले के धार्मिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को केबिनेट बैठक का आयोजन होना है. इस बैठक के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक […]

You May Like