भानपुरा तहसीलदार के शिवधाम स्थित किराए के मकान में चोरी

भानपुरा। भानपुरा तहसील में पदस्थ तहसीलदार मुकेश कुमार निगम के शिव धाम स्थित किराए के मकान में 12 – 13 सितंबर की रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर लिया। आम जनता को निशाना बनाते-बनाते चोर अब सरकारी कर्मचारी को निशाना बना रहे हैं । भानपुरा तहसीलदार श्री निगम ने बताया कि दिनांक 12 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे अपने शिवधाम स्थित मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था और 13 सितंबर को आकर देखा तो घर का ताला खोला और दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा अंदर से लगा हुआ था और पीछे की खिड़की टूटी हुई थी अंदर जाकर देखा तो अलमारी का दरवाजा और लाकर का दरवाजा भी खुला हुआ था तथा अलमारी में लॉकर में रखें चांदी – सोने के जेवर नहीं मिले । आम जनता की चोरियां तो आपने देखी होगी लेकिन अब चोर शासकीय कर्मचारियों को भी सीधा निशाना बना रहे हैं।

तहसीलदार मुकेश कुमार निगम ने भानपुरा थाना पर एफआईआर दर्ज करवाई है । हमारे संवाददाता ने तहसीलदार मुकेश कुमार निगम से इस विषय में फोन के माध्यम से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मैं अपने बच्चों को दिखाने के लिए बाहर गया हुआ था, आने पर मेन गेट खोलकर अंदर बेडरूम का गेट खोलना चाहा तो अंदर से गेट लगा हुआ आता तो शंका हुई । अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी एवं सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था ।

भानपुरा नगर में तहसीलदार मुकेश कुमार निगम के घर चोरों के हाथ साफ करने की घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि स्थानीय पुलिस तहसीलदार मुकेश कुमार निगम के घर हुई चोरी का कब तक खुलासा करती है…?

Next Post

डूसू चुनाव में 'वोट चोरी' की कोशिश कर सकती है भाजपा, एनएसयूआई को जिताकर जवाब दें छात्र- देवेंद्र

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्र मौजूदा शिक्षा नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान कर एनएसयूआई के पैनल को भारी बहुमत से जिताएंगे। श्री […]

You May Like

मनोरंजन