डूसू चुनाव में ‘वोट चोरी’ की कोशिश कर सकती है भाजपा, एनएसयूआई को जिताकर जवाब दें छात्र- देवेंद्र

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में छात्र मौजूदा शिक्षा नीति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ मतदान कर एनएसयूआई के पैनल को भारी बहुमत से जिताएंगे।

श्री यादव ने नजफगढ़, चांदनी चौक और नयी दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एनएसयूआई के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा एबीवीपी को जिताने के लिए हर तंत्र का इस्तेमाल कर रही है और चुनाव में कथित तौर पर “वोट चोरी” की शैली अपनाने की कोशिश हो सकती है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के घोषणा पत्र ‘अकाउंटेबल डीयू- अकाउंटेबल डूसू’ में शिक्षा, फीस, हॉस्टल, परिवहन, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, खेल, छात्रवृत्ति और रोजगार समेत 19 मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्रों की समस्याओं को उठाकर एनएसयूआई को निर्णायक जीत दिलाने का आह्वान किया।

 

 

 

 

Next Post

वरिष्ठ भाजपा नेत्री देवेंद्र कुमारी मंडलोई को भाजपा नेताओं ने भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई

Tue Sep 15 , 2026
मंदसौर। क्षेत्र की वरिष्ठ समाजसेविका, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व संभाग प्रभारी तथा जिला जेल की पूर्व अशासकीय संदर्शक रहीं नाहरगढ़दृक्यामपुर के प्रतिष्ठित राजपुरोहित मंडलोई परिवार की मातुश्री श्रीमती देवेंद्र कुमारी मंडलोई का अस्वस्थता के चलते निधन हो गया।श्रीमती […]

You May Like

मनोरंजन