वरिष्ठ भाजपा नेत्री देवेंद्र कुमारी मंडलोई को भाजपा नेताओं ने भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी अंतिम विदाई

मंदसौर। क्षेत्र की वरिष्ठ समाजसेविका, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व संभाग प्रभारी तथा जिला जेल की पूर्व अशासकीय संदर्शक रहीं नाहरगढ़दृक्यामपुर के प्रतिष्ठित राजपुरोहित मंडलोई परिवार की मातुश्री श्रीमती देवेंद्र कुमारी मंडलोई का अस्वस्थता के चलते निधन हो गया।श्रीमती मंडलोई ने भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सक्रिय रहकर संगठन को अपनी सेवाएं दीं। उनके निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर है।

उनकी अंतिम यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी, जो उनके भाजपा संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का सम्मान था।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कियावत, मदनलाल राठौर, निहालचंद मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय दुबेला, सतीश कपूर, राजेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल मंडलोई परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Next Post

शी जिनपिंग के साथ वार्ता में भारत की चिंताओं को स्पष्ट रूप से रखा मोदी ने : विदेश मंत्रालय

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ब्रिक्स सम्मेलन के इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की चिंताओं को ठोस तरीके से रखते हुए कहा था कि दोनों देशों को एक दूसरे के मुख्य […]

You May Like

मनोरंजन