आबकारी विभाग ने अवैध शराब जब्त की

रायसेन। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 700 पेटी शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि विभागीय दल ने शुक्रवार सुबह ग्राम चंदौड़ा में छापामार कार्रवाई की। यहां संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में शराब बनाने का काम किया जा रहा था। यह कार्रवाई तीन जिलों की आबकारी विभाग की टीम सहित पुलिस की टीम ने की। मौके से 700 पेटी शराब के अलावा बारदाना और कई सामग्री भी जप्त की गई है। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Next Post

भोपाल से होकर काचेगुड़ा और मदार तक जाएगी स्पेशल ट्रेन भोपाल एवं इटारसी में रहेगा ठहराव 

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से होते हुए काचेगुड़ा-मदार-काचेगुड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी एवं भोपाल होकर जायेगी। भोपाल रेल मंडल के सूत्रों […]

You May Like