छोटे तालाब में डूबे नाबालिग का शव बरामद, पुलिस ने की जांच शुरू

भोपाल। छोटे तालाब में डूबे नाबालिग का शव शनिवार को बरामद किया गया. तलैया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय धीरज सोनी इतवारा का रहने वाला था. धीरज शुक्रवार की सुबह काली माता मंदिर के पास छोटे तालाब में नहाने गया था. नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. धीरज के साथियों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी. तलैया पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों को तुरंत ही तालाब में उतारा. हादसे के करीब 20 घंटे बाद धीरज का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया हथियार

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। बजरिया स्टेशन थाना पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया. आरोपी जिला बदर होने के बाद भी भोपाल में छिप कर रहा था. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली […]

You May Like