महिलाओ ने ताप्ती सरोवर में स्नान कर की सप्तऋषियों की पूजा

मुलताई। पवित्र नगरी ऋर्षि पंचमी के अवसर पर गुरुवार की सुबह से ही ताप्ती तट पर महिलाओं की जमकर भीड उमडी। महिलाओं द्वारा पवित्र ताप्ती सरोवर में स्नान कर ताप्ती तट स्थित मंदिरों में दर्शन पुजा अर्चना की। ऋर्षि पंचमी के अवसर पर रविवार सुबह से ही महिलाओं का ताप्ती तट पर पहुचना प्रांरभ हो गया था। जो कि दोपहर तक ताप्ती तट पर पहुचने से महिलाओं की भीड जमा हो गई। महिलाओं ने ताप्ती सरोवर के सभी घाटों पर स्नान किया ताप्ती तट स्थित मंदिरों में पुजारियों द्वारा कराई जा रही सप्तऋषि पुजा में भाग लेकर पुजा अर्चना करते हुए ऋर्षि पंचमी की कथा सुनी। वहीं गायत्री परिवार द्वारा ताप्ती सरोवर के मध्य स्थित सप्तऋषि टापु पर ऋषियों का अभिषेक पुजन किया गया एव ताप्ती सरोवर पर स्नान करने आई महिलाओं को ऋषि पंचमी की कथा एवं पर्व के संबध में जानकारी दी । सुबह से शाम तक महिलाओं ने अलग अलग मंदिरों में पहुचकर समुहो में सप्तऋर्षि की पुजा कथा का लाभ उठाया । बताया जाता है खासतौर से महिलाओं द्वारा ऋर्षि पंचमी के अवसर पर ताप्ती सरोवर में स्नान कर सप्तऋर्षि की पुजा अर्चना कर कथा सुनने पर रजस्वला के दौरान किए गए कार्यो के दोष से मुक्ति मिलती है।

Next Post

सड़क पर बैठे रहते हैं पशु, हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Fri Aug 29 , 2025
इंदौर:नगन निगम द्वारा आवारा पशुओं को शहर से दूर करने के बाद कई अप्रिय घटनाओं से लोग बच गए हैं. वहीं आवारा पशु पालक की लापरवाही के चलते बायपास पर यात्रियों की जान पर बन आई है. टोल और बायपास मेंटेनेंस कंपनी भी अनजान बन रही है.आवारा पशुओं से जुड़ा […]

You May Like