अमेज़ॅन ने एआई रीजनिंग मॉडल किया विकसित

अमेज़ॅन ने एआई रीजनिंग मॉडल किया विकसित

सैन फ्रांसिस्को, 5 मार्च (वार्ता) अमेज़ॅन एक एआई मॉडल विकसित कर रहा है जिसमें ओपनएआई के ओ3-मिनी और चीनी डीपसीक के आर1 जैसे मॉडल के समान उन्नत “तर्क” क्षमताएं शामिल हैं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मॉडल अमेज़न के नोवा ब्रांड के तहत जून में लॉन्च हो सकता है, जिसे कंपनी ने पिछले साल री:इन्वेंट डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पेश किया था।

रिपोर्ट के अनुसार अमेज़ॅन का लक्ष्य अपने नए मॉडल के लिए एक “हाइब्रिड” तर्क वास्तुकला को अपनाना है ताकि एक ही प्रणाली के भीतर त्वरित उत्तर और अधिक जटिल विस्तारित सोच प्रदान की जा सके।

बिजनेस इनसाइडर ने कहा कि अमेज़ॅन को अपने नोवा रीजनिंग मॉडल को प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक कीमत-कुशल बनाने की भी उम्मीद है।

Next Post

डीआर कांगो में चल रहे संघर्ष से 2,500 से अधिक स्कूल प्रभावित

Wed Mar 5 , 2025
किंशासा, 05 मार्च (वार्ता) डेमोक्रेटिक रिपब्लकि ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) के पूर्वी इलाके में जारी संघर्ष के कारण 2,500 से अधिक स्कूल प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा के प्रभारी राज्य मंत्री रईसा मालू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संघर्ष के दौरान उत्तरी किवु और दक्षिणी किवु प्रांतों में 2,500 से […]

You May Like

मनोरंजन