
सिंगरौली। बहुप्रतिक्षित कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्षों के चयन की सूची आज कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जारी कर दी गई। कांग्रेस पार्टी के इस सूची में चितरंगी ब्लॉक से दो जिलाध्यक्ष बने हैं। पूर्व विधायक सरस्वती सिंह को सिंगरौली ग्रामीण एवं प्रवीण सिंह चौहान को सिंगरौली शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दरअसल कांग्रेस पार्टी ें इस बार भाजपा के तर्ज पर जिलाध्यक्षों के चयन के लिए रायसुमारी की जा रही थी। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि नये चेहरे को जगह दी जाएगी और पुराने चेहरे को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही जातिय समीकरण को भी अहमियत देगी। ग्रामीण छोड़कर शहर के अध्यक्ष चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी के अंदर खाने में विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व में ग्रामीण सिंगरौली में पूर्व विधायक सरस्वती सिंह एवं शहर में प्रवीण सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों जिलाध्यक्ष मूलत: चितरंगी ब्लॉक के निवासी हैं। चयन सूची जारी होने के बाद बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है। वहीं कई दावेदारों को तगड़ा झटका लगा हुआ है।
