मक्सी में धूमधाम से मनाई गई रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती

मक्सी। आज 16 अगस्त को रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती लोधी समाज द्वारा बड़े उत्साह से मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत लोधी धर्मशाला में पूजन से हुई, जिसके बाद भव्य चल समारोह निकाला गया. यह एबी रोड, नई कॉलोनी, गंगेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. जगह-जगह समाजजन व संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. पटेल मार्केट व मक्सी बस स्टैंड पर नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने सत्कार किया. हिंदू उत्सव समिति एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया. चल समारोह लोधी धर्मशाला पर समापन हुआ, जहां लोधी गीत प्रस्तुत किए गए और फरियाली खिचड़ी का भंडारा रखा गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

पिकअप ने बाइक पर सवार परिवार को रौंदा, पिता- पुत्र की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर घायल

Sat Aug 16 , 2025
सीहोर. जिला मुख्यालय के समीपस्थ बिलकिसगंज मार्ग स्थित ग्राम पिपलिया मीरा के समीप शनिवार की दोपहर एक पिकअप चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि इस लोमहर्षक हादसे में पिता और ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो […]

You May Like