शिवपुरी में निकली किसान न्याय यात्रा
शिवपुरी:आज शिवपुरी में जिला कांग्रेस द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित किसान न्याय यात्रा में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं राज्यसभा सासंद अशोक सिंह सहित बड़े कांग्रेस नेताओं ने किसानों से संवाद किया।इस दौरान विधायकगण फुलसिंह बरैया, पंकज उपाध्याय, बाबू जंडेल, हरिबाबू राय, मुकेश मल्होत्रा, साहब सिंह गुर्जर, कैलाश कुशवाहा, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव राव यादवेन्द्र, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रागीलाल जाटव, गणेश गौतम सहित नेतागण उपस्थित थेI
नए जिला कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान चलाशिवपुरी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेसजनों की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का शुभारंभ किया।इसके पश्चात ग्राम आवन में पटवारी ने कांग्रेस द्वारा संचालित “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि “यह अभियान जनता के मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।
कांग्रेस जनता की आवाज़ को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्षरत है।” इसके बाद पटवारी ने जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान न्याय यात्रा में सहभागिता की।
पटवारी ने कहा कि “किसानों के हक, मेहनत और सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पूरी ताक़त से लड़ेगी। भाजपा सरकार ने किसानों को कर्ज, सूखा और झूठे वादों के सिवाय कुछ नहीं दिया है। अब न्याय की आवाज़ हर खेत-खलिहान तक पहुंचेगी।”
