जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने की जताई इच्छा

टोकियो, 07 सितंबर (वार्ता) जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को और विभाजन से बचाने के लिए इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि श्री इशिबा की गठबंधन सरकार जुलाई में हुए ऊपरी सदन के चुनाव (हाउस ऑफ काउंसिलर्स) में हार गई थी। इसके लिए श्री इशिबा ने माफी भी मांगी थी और कहा था कि वह इस्तीफा पर विचार करेंगे। फैसला पार्टी द्वारा 8 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव कराने पर निर्णय लेने से ठीक एक दिन पहले आया है।

एलडीपी के भीतर पार्टी के 295 डाइट सदस्यों में से 130 आपातकालीन नेतृत्व चयन का समर्थन कर रहे हैं। इनमें वरिष्ठ नेता और श्री इशिबा के अपने मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हैं।

जिला स्तर पर 47 स्थानीय शाखाओं में से 18 ने पहले ही औपचारिक रूप से चुनाव कराने का समर्थन कर दिया है और दो और शाखाएं इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यदि सांसदों और प्रांतीय प्रतिनिधियों के संयुक्त वोटों के आधे से ज्यादा वोट मिल जाते हैं तो मुकाबला शुरू हो जाएगा।

युद्धोत्तर जापान में 1955 में अपनी स्थापना के बाद से प्रमुख राजनीतिक ताकत रही एलडीपी का अध्यक्ष लगभग हमेशा देश का प्रधानमंत्री बनता है क्योंकि पार्टी के पास संसद में सबसे ज्यादा सीटें होती हैं। अभी तक यही देखा गया है कि जब भी कोई एलडीपी अध्यक्ष इस्तीफा देता है या उसकी जगह कोई और आता है तो आमतौर पर प्रधानमंत्री पद भी बदल जाता है।

जुलाई में एक ऐतिहासिक राजनीतिक झटके में जापान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने हाउस ऑफ काउंसिलर्स में अपना बहुमत खो दिया जिससे सरकार के प्रति जनता में गहरा असंतोष प्रकट हुआ।

Next Post

चीन के हैनान प्रांत में तापा तूफान के कारण स्तर-4 की चेतावनी

Sun Sep 7 , 2025
हाइकू, 7 सितंबर (वार्ता) दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में उष्णकटिबंधीय अवसाद के कारण स्तर-4 के तापा तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस साल का यह 16वां तूफान है। हैनान प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे तापा का केंद्र दक्षिण चीन सागर के ऊपर […]

You May Like