मवई टोल प्लाजा कर्मचारियों ने दो युवकों को पीटा, दर्ज नहीं कराई शिकायत

टीकमगढ़। शहर से 10 किलोमीटर दूर मवई टोल प्लाजा पर रविवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।यह मामला देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

घटना सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रही है। टोल प्लाजा के चार से पांच कर्मचारियों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की। कर्मचारियों ने लात, घूंसों और डंडों से युवकों को पीटा। देहात थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में अभी तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आश्चर्यजनक रूप से दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी वीडियो देखा है, लेकिन अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो के आधार पर घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है। शहर से 10 किलोमीटर दूर मवई टोल प्लाजा पर रविवार देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।

Next Post

स्कॉर्पियो सवार लोगों ने टोल नहीं देने को लेकर गाली-गलौज की, गोली चलाई, सुपरवाइजर घायल

Mon Jul 7 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित पनिहार टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवार और टोल कर्मियों में विवाद हो गया। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने टोल नहीं देने को लेकर गाली-गलौज की, फिर सुपरवाइजर से मारपीट की और गोली चला दी। आरोपी टोल बैरियर तोड़कर फरार हो गए। पूरी […]

You May Like