युद्धविराम लागू होने के साथ गाजा के कुछ हिस्सों से इजरायली सेना पीछे हटी

दुबई, 11 अक्टूबर (वार्ता) इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू होने के बाद इजरायल ने सैनिकों को गाजा के कुछ हिस्सों से आंशिक रूप से वापस बुला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की सेना ने कहा कि वे समझौते के तहत शुक्रवार को वापस लौट आए हैं, हालांकि सेना अभी भी पट्टी के आधे हिस्से पर कब्जा जमाए हुए है।

यह युद्धविराम गुरुवार को इजराइल की सरकार द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के युद्धविराम और बंधक वापसी समझौते के पहले चरण को मंजूरी देने के बाद लागू हुआ। युद्ध विराम के अगले चरणों पर अभी बातचीत चल रही है।

समझौते के तहत हमास सोमवार को स्थानीय समयानुसार 12.00 बजे तक सभी इजरायल के बंधकों को छोड़ेगा, जिसमें 20 जिंदा समेत 28 बंधक शामिल हैं। इजरायल भी उम्रकैद की सजा काट रहे करीब 250 फिलिस्तीनी कैदियों को अपनी जेल से रिहा करेगा। इजरायल सेना रेडियो ने कहा कि पश्चिम बैंक से 100 और पांच पूर्वी यरुशलम से छोड़े जायेंगे। साथ ही और भी कैदियों को भेजने की संभावना है। इसके अतिरिक्त हिरासत में लिये गये गाजा के 1700 फिलिस्तीनियों को भी रिहा किया जायेगा।

समझौत की शर्तों के तहत चिकित्स एवं राहत सहायता ट्रकों को भी गाजा की जनता तक अत्यंत आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए पट्टी में अप्रतिबंधित रूप से प्रवेश की अनुमति मिलेगी जिनमें से कई लोग दो वर्ष के युद्ध के दौरान बार-बार विस्थापित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित विशेषज्ञों ने अगस्त में पहली बार इस क्षेत्र के एक हिस्से में अकाल की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया था कि 5,00,000 से अधिक लोग “भुखमरी, गरीबी और मृत्यु” जैसी “विनाशकारी” परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं , हालांकि इजराइल ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि उसके क्षेत्र में भुखमरी है।

इस बीच गाजा में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सैनिक गाजा शहर के उत्तर-पश्चिमी बाहरी इलाके से पूर्व की ओर वापस चले गए हैं।दक्षिणी इलाके में कुछ इज़रायली सैनिकों के खान यूनिस क्षेत्र से भी पीछे हटने की रिपोर्टें है।

सोशल मीडिया पर एक बयान में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसके सैनिकों ने स्थानीय समयानुसार 12:00 बजे से “बतायी गयी तैनाती लाइनों पर जवानों ने खुद को तैनात करना शुरू कर दिया”।

बयान में कहा गया है, “दक्षिणी कमान में आईडीएफ सैनिक क्षेत्र में तैनात हैं और किसी भी तात्कालिक खतरे को दूर करने का प्रयास जारी रखेंगे।”

 

Next Post

चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 को ग्वालियर आयेंगे, जीएसटी राहत उत्सव मनेगा

Sat Oct 11 , 2025
ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जीएसटी राहत उत्सव मनाने जा रहा है। इसके लिये कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खण्डेलवाल 26 अक्टूबर, रविवार को ग्वालियर आयेंगे।कैट के प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर अंचल के 16 व्यपारियों को व्यापार गौरव […]

You May Like