जबलपुर : आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाये। जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शनिवार 29 अगस्त को अधिकारियों के दल विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट क्षेत्र का भ्रमण करेंगें तथा योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारियों के अलग-अलग दल सुबह 10 बजे से जबलपुर केंट विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम के जोन क्रमांक-7 के वार्ड क्रमांक 60 और 61, जोन क्रमांक-10 के वार्ड क्रमांक 62, 63, 64, 68 69 और 70 तथा जोन क्रमांक-11 के वार्ड क्रमांक 65, 66, 67 और 79 का भ्रमण करेंगे। अधिकारियों के दल भ्रमण के दौरान उचित मूल्य की दुकानों, संजीवनी क्लीनिक, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों आदि शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करेंगे।
भ्रमण के बाद रांझी स्थित जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दोपहर 12.45 बजे से उद्यम संवाद तथा दोपहर 1.30 बजे से जन संवाद का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाता है। इस शुक्रवार को रक्षाबंधन का अवकाश होने की वजह से इस अभियान का आयोजन शनिवार 29 अगस्त को करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिये गये थे।
