जमीनी विवाद में महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

मैहर: रामनगर थाना क्षेत्र के खारा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खेत जोतने को लेकर हुए आपसी विवाद में एक महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के वक्त सुदर्शन नामक व्यक्ति के खेत की जुताई की जा रही थी.

इसी दौरान खेत जोतने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि खेत जोत रहे महिपाल साकेत का पुत्र रोहित साकेत ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए ट्रैक्टर को सीधे महिला के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने इस हत्याकांड में रोहित साकेत को मुख्य आरोपी बनाया है. वारदात में रोहित के अलावा तीन अन्य लोग भी शामिल थे, जिनमें महिपाल साकेत, सुभद्रा और रणवीर उर्फ छोटू का नाम शामिल है.

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी वारदात के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश जारी है.

इनका कहना

खेत जोतने का ज़मीनी विवाद था एक महिला की कुचल कर हत्या कर दी गई है मामला दर्ज कर लिया गया है दो आरोपी पकड़े गए है दो फरार है.

विजय त्रिपाठी
थाना प्रभारी रामनगर

Next Post

तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, पिपरा गांव में पसरा मातम

Sun Jul 12 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली परसमनिया चौकी के पिपरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शनिवार को यहाँ एक तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर […]

You May Like

Play sound