आदेश बेअसर: अघोषित बस स्टैण्ड बना शहर

सीधी। शहर अघोषित बस स्टैण्ड बना है। कलेक्टर के आदेश और जिला परिवहन अधिकारी सहित यातायात थाना प्रभारी के निर्देश का पालन नही हो रहा है।

बताते चलें कि शहर का सम्राट चौक लम्बे अर्से से कार्यवाही के बाद भी अघोषित बस स्टैण्ड बना है। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा विगत 20 अप्रैल 2026 को नवीन व पुराने बस स्टैण्ड का भ्रमण किया गया। उक्त भ्रमण के दौरान बस स्टैण्ड के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न दिशा निर्देश प्रदान किये गये। इसी तारतम्य में जिला परिवहन कार्यालय सीधी ने 21 अप्रैल 2026 को समस्त बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस संचालकों को निर्देश दिये गये थे कि बस स्टैण्ड से बस निकलने के बाद शहर में जगह-जगह नहीं खड़ी होगी। क्योंकि इससे जाम की स्थिति निर्मित होती है, खासतौर से सम्राट चौराहे में बस का अवैध स्टापेज बनाने से मना किया गया था।

००

शहर के सिविल लाइन मार्ग में खड़ी होती हैं बसें

 

शहर के सम्राट चौराहा सहित मुख्य मार्ग से सिविल लाइन मार्ग में डॉ.एस.बी.खरे सिविल सर्जन के बंगले की ओर जाने वाले मार्ग में अक्सर बसें खड़ी रहती हैं। उक्त मार्ग को अवैध रूप से कुछ बस संचालकों द्वारा अघोषित बस स्टैण्ड बना लिया गया है।

००

ठोस एवं सख्त कार्यवाही की दरकार

 

सम्राट चौक एवं इससे सम्बद्ध सिविल सर्जन के बंगले की ओर जाने वाले मार्ग में मनमानी तौर पर खड़ी होने वाली बसों पर सख्त कार्यवाही की जरूरत है। जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की ओर से बीच-बीच में कुछ बसों पर चालानी कार्यवाही की जाती है किन्तु इसका असर नहीं है।

००

कार्यवाही के बाद भी नही हो रहा सुधार

 

सम्राट चौक को अघोषित बस स्टैण्ड बनाकर यहां यात्रियों का चढ़ाने एवं उतारने के लिये खड़ी होने वाली बसों के ऊपर कई बार चालानी कार्यवाही हो चुकी है। फिर भी उक्त कार्यवाही का असर नजर नहीं आ रहा है। अब भी बसें सम्राट चौक एवं उससे लगे मार्गों में खड़ी हो रही हैं।

००

इनका कहना है

सम्राट चौक में कल ही आधा दर्जन बसों की चालानी कार्यवाही आरटीओ के निर्देशन में की गई है। यदि बस संचालकों की मनमानी फिर भी बनी हुई है तो आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी।

भूपेश बैस, थाना प्रभारी यातायात

०००००००००००००

Next Post

मार्फिन प्रतिशत बढ़ाने पर जोर, सीबीएन ने अफीम काश्तकारों को दिए वैज्ञानिक खेती के गुर 

Tue Jun 23 , 2026
नीमच। अफीम की गुणवत्ता में सुधार तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) द्वारा सोमवार को स्थानीय टाउन हॉल में प्रथम उपखंड के अफीम काश्तकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती से संबंधित […]

You May Like