
चंदला। बछौन चौंकी के पास पंचमनगर रोड पर बछौन और पंचमनगर तिराहे से लगभग 300 मीटर दूरी पर एक डंफर ने महिला को चपेट में ले लिया, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीमती लालकली पति स्वर्गीय बृजलाल अहिरवार निवासी बछौन उम्र 50 वर्ष हुई है, रोड पर से महिला बकरी और भैंस लेकर जा रही थी, तभी पंचमनगर से बछौन आ रहा गिट्टी भरे डंफर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं गुस्साए परिजनों ने पुलिस बुलाकर न्याय की गुहार लगाई।
बताया जा रहा है कि, बछौन से चंदला मार्ग का कार्य चल रहा है, जिसके लिए डंफर एमपी 18 एच 4832 कंक्रीट भर कर पंचमनगर से रोड के लिए लिए जा रहा था तभी महिला रोड की साइड में ही अपने पशु लेकर जा रही थी,अचानक डांफर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है ,जिससे परिजनों का आक्रोश बढ़ा और तुरंत पुलिस बुलाकर न्याय की गुहार लगाई है, जहां चौकी बछौन पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इनका कहना है कि –
जैसे ही हमको जानकारी मिली हम आनन फानन में स्टाफ लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है, मृतका की पहचान हो गई है, कार्यवाही जारी है।
