नियमों के उल्लंघन पर 13 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

सिंगरौली। यातायात पुलिस ने आज जिला मुख्यालय बैढ़न, बरगवां, निगाही मोड़, जयंत बस पड़ाव के विभिन्न तिराहे पर विशेष तौर पर स्कूली वाहनों का जांच पड़ताल की। जिसमें 13 स्कूली वाहन यातायात एवं परिवहन विभाग के नियमो का उल्लंघन करते पाये जाने पर कार्रवाई की गई।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, एवं यातायात नियमों की जागरुकता के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिस तारतम्य में आज दिन शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा इन्द्राचौक, पुराना यातायात तिराहा, सेन्ट जोसेफ स्कूल तिराहा, राजीव चौक, निगाही मोड़, जंयत बस पड़ाव पर बरगवां में अलग-अलग टीम लगाया जाकर 43 से अधिक स्कूल बस, मैजिक, बैन, ऑटो की संघन जॉच की गई, जिसमें शासन द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन एंव स्कूली वाहनो के लिए जारी दिशा-निर्देशो का पालन नहीं किए जाने वाले11 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर जुर्माना अधिरोपित किया गया है एंव शासन के दिशा-निर्देशो का पालन किए जाने की समझाइस दी गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सुरेश शुक्ला, उत्तम सिंह, प्रआर मोहन, आर प्रवेश तिवारी, लक्ष्मण, रवि मिश्रा एंव अन्य समस्त यातायात स्टॉप की सराहनीय योगदान रहा।

स्कूली वाहनों पर आर्थिक जुर्माना अधिरोपित

स्कूली बच्चों को परिवहन करने वाले मैजिक एवं ऑटो जिसमें क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाया गया था, ऐसे 5 वाहनों एवं स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लघन करने वाले 8 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस द्वारा कुल 13 वाहनों पर कार्यवाही कर जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही यातायात पुलिस ने वाहन चालको को उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित किये गये नियमो का शत-प्रतिशत पालन किये जाने के लिए समझाइस दी गई।

Next Post

ग्वालियर जिले में पराली व नरवाई इत्यादि फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Fri Nov 14 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में पराली व नरवाई (फसल अवशेष) जलाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। फसल अवशेष जलाना दण्डनीय अपराध है, जिले में पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा इस […]

You May Like