
भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 साइकिलें जब्त की है. साइकल चोरी करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें कुछ साइकलें छोटे बच्चों की भी थी. खोई हुई सायकल पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आई. पुलिस ने विशेष टीम बना कर चोरी गई सायकलों को जब्त किया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को फरियादी रवि शंकर द्विवेदी (33) निवासी कोच फैक्ट्री रोड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बाहर दीवार से सटी हुई खड़ी पुरानी सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है.
पुलिस ने घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज देखकर हुलिये के आधार के अज्ञात आरोपी की तलाश की. आरोपी दिनेश केवट (30) निवासी करारिया फार्म को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई. आरोपी के कब्जे से अन्य स्थानों से चोरी की गई सायकिलें भी जब्त की गई. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई कुल 10 सायलकें बरामद की है, जिनकी कीमत करीबन एक लाख रुपये है.
