CM डॉ.यादव का मंदसौर आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

मंदसौर। मंदसौर ने आज ऐतिहासिक क्षण का अनुभव किया, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिपैड पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीयता और उत्साह के साथ किया गया। स्वागत करने वालों के चेहरों पर उल्लास और गर्व का भाव झलक रहा था।

स्वागत में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, विजय अटवाल, नानालाल अटोलिया, मदनलाल राठौर, मुकेश काला सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Next Post

अवैध उर्वरक भंडारण पर पुलिस व कृषि विभाग का छापा

Sun Aug 17 , 2025
बालाघाट। थाना बहेला और कृषि विभाग की टीम ने ग्राम रिसेवाड़ा में छापामार कार्रवाई कर अवैध उर्वरक भंडारण का खुलासा किया। ग्राम निवासी राधेश्याम सोनवाने अपनी किराना दुकान और गोदाम में बिना अनुमति खाद का संग्रहण और विक्रय कर रहा था। कार्रवाई में किसान हीरालाल बढ़ई को गोदाम से दो […]

You May Like