शहर में आने वालों की अगवानी करेगा प्रवेश द्वार

सीहोर। सिद्धपुर नगरी में प्रवेश करने वाले यात्रियों का स्वागत सैकड़ा खेड़ी जोड़ पर सिद्धपुर द्वार करेगा. शुक्रवार को विधायक सुदेश राय ने एक करोड़ एक लाख रुपए से बनने वले राजस्थानी कलाकृति से बनने वाले सिद्धपुर द्वार का विधिवत भूमि पूजन किया.

विधायक सुदेश राय ने सागर चौपाल चौराहा और क्रिसेंट चौराहा पर भी जल्द ही सिद्धपुर प्रवेश द्वार बनवाने की घोषणा की. भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सुदीप प्रजापति सुशील ताम्रकार, सुरेश विश्वकर्मा उपस्थित थे.

विधायक सुदेश राय ने कहा कि शहर के विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जुड़ रहा है. एक करोड़ एक लाख की लागत से सीहोर एंट्री के फोरलेन रोड पर सिद्धपुर द्वार के नाम से हम इस द्वार को बना रहे हैं. इतिहास रहा है सीहोर पहले सिद्धपुर के नाम से जाना जाता था. उन्होंने कहा कि इंदौर नाके से गणेश मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन तक फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू होने वाला है. नपा ने जल समस्या को लगभग दूर कर दिया है. नागरिकों को जल्दी नर्मदा पार्वती लिंक सिंचाई और पेयजल परियोजना का लाभ भी मिलने वाला है. सीधे नलों के माध्यम से नागरिकों के घरमाता नर्मदा का जल पहुंचेगा.

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि नपाध्यक्ष कार्यकाल में भी सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर स्वागत द्वार बनाया गया था. विधायक सुदेश राय की पहल से एक बार फिर यहां पर स्वागत द्वार का निर्माण होने जा रहा है. यह द्वार शहर की सुंदरता में चार चांद लगाए. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर विकास को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहे हैं. विधायक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Next Post

जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर; खुफिया एजेंसियां रख रही हैं नजर

Fri Jun 5 , 2026
नयी दिल्ली, 5 जून (वार्ता) सोशल मीडिया पर लोकप्रिय संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को लेकर खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद, दिल्ली पुलिस को शनिवार, 6 जून को होने वाले इस संभावित प्रदर्शन के मद्देनजर अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया […]

You May Like